अच्छी हेल्थ की हर कोई ख्वाहिश रखता है, लेकिन अच्छी लाइफस्टाइल, सही खानपान, फिजिकली फिट रहने से ही यह लक्ष्य पूरा होता है. कई लोगों को सुबह उठते समय पैरों में हल्की झुनझुनी या सुन्नता महसूस होती है.अक्सर लोग इसे साधारण थकान, गलत तरीके से सोने या नस दबने की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर यह समस्या बार-बार सुबह के समय महसूस होने लगे, तो यह शरीर का पनप रही किसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकती हैं. शुरुआत में यह हल्की और अस्थायी लग सकती है, इसलिए लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन लगातार पैरों में सुन्नता महसूस होना एक ऐसी स्थिति हो सकती है, जो धीरे-धीरे किसी बड़ी बीमारी की ओर संकेत कर रही हो. इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या के पीछे क्या वजह हो सकती है इसके बारे में बताएंगे और साथ ही इससे जुड़ी कुछ और समस्याओं के भी बारे में जानेंगे.
पैरों की सुन्नता किस बीमारी का है संकेत?
सामान्य के अनुसार सुबह-सुबह पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना अक्सर डायबिटीज (Diabetes) यानी मधुमेह से जुड़ा संकेत हो सकता है. जब शरीर में लंबे समय तक ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा बना रहता है, तो यह नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy) कहा जाता है, इसमें सबसे पहले पैरों और टांगों की नसें प्रभावित होती हैं. इसके अलावा विटामिन बी-12 की कमी, नसों पर दबाव, खराब ब्लड सर्कुलेशन या रीढ़ से जुड़ी समस्याएं भी पैरों की सुन्नता का कारण बन सकती हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कैसा महसूस होता है यह लक्षण और क्यों होता है ऐसा
पैरों की सुन्नता कई तरह से महसूस हो सकती है, कुछ लोगों को ऐसा लगता है जैसे पैरों में चींटियां रेंग रही हों, तो कुछ लोगों को झुनझुनी, हल्का दर्द या जलन का एहसास होता है. कई बार व्यक्ति को ऐसा भी महसूस होता है कि पैर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, यह लक्षण ज्यादातर डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं.
डायबिटीज में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा शुगर नसों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है. इससे नसों की संवेदनशीलता कम हो जाती है और शरीर के कुछ हिस्सों तक सही तरीके से संकेत नहीं पहुंच पाते. अब सवाल उठता है कि सुबह ऐसा महसूस क्यों होता है, बता दें कि, सुबह के समय यह लक्षण अधिक महसूस इसलिए होता है क्योंकि रातभर शरीर एक ही स्थिति में रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी थोड़ा धीमा हो जाता है, इसलिए जैसे ही शरीर हरकत में आती है, तो यह स्थिति देखने को मिलती है.
डायबिटीज के अन्य लक्षण जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
कभी न करें नजरअंदाज
ये सभी लक्षण शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर के संकेत हो सकते हैं, इसलिए आपको चाहिए कि आप इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते डॉक्टर से सलाह लें और ब्लड शुगर की जांच करते रहा करें. जल्दी पहचान होने पर मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है, वरना यह बीमारी आपको कई खतरनाक समस्याओं के बीच धकेल देगी.



Comments