चैत्र नवरात्र 2026 पर करें ये उपाय,9 दिनों तक बनी रहेगी मां अंबे की कृपा

चैत्र नवरात्र 2026 पर करें ये उपाय,9 दिनों तक बनी रहेगी मां अंबे की कृपा

चैत्र नवरात्र 2026 के शुभ अवसर पर मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ शास्त्रीय उपायों का पालन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्र शुरू होने से पहले घर में कुछ खास चीजें लाने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

नवरात्र का पर्व केवल व्रत और उपवास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह घर की ऊर्जा को शुद्ध करने का भी समय है। मान्यता है कि अगर आप घटस्थापना से पहले कुछ पवित्र वस्तुओं को घर लाते हैं, तो इससे वास्तु दोष (Vastu Dosh) दूर होते हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

1. सोने या चांदी का सिक्का

नवरात्र की शुरुआत से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर सिक्के पर मां लक्ष्मी (Goddess Laxshami) या भगवान गणेश की आकृति बनी हो, तो यह और भी उत्तम है। इसे नवरात्र के दौरान पूजा में रखें और बाद में अपनी तिजोरी में स्थापित कर दें। इससे साल भर धन की आवक बनी रहती है।

2. कमल का फूल या तस्वीर

मां दुर्गा के साथ-साथ देवी लक्ष्मी को भी कमल का फूल अत्यंत प्रिय है। नवरात्र के दौरान घर में कमल का फूल लाना या कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे घर के सदस्यों के बीच शांति और प्रेम बढ़ता है।

3. सोलह श्रृंगार का सामान

शक्ति की उपासना के इस पर्व में मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण है। बाजार से लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी और अन्य श्रृंगार की वस्तुएं लाकर घर के मंदिर में रखें। नवरात्र के दौरान इसे देवी को चढ़ाएं, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

4. पीतल या तांबे का कलश

कलश स्थापना (घटस्थापना) के लिए नया कलश लाना शुभ होता है। अगर आप मिट्टी के बजाय पीतल या तांबे का नया कलश लाते हैं, तो इसे पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

5. मोरपंख

देवी सरस्वती और भगवान कृष्ण का प्रिय मोरपंख घर की नकारात्मकता को सोख लेता है। नवरात्र से पहले तीन मोरपंख लाकर अपने घर के मंदिर या मुख्य द्वार (Main Enterance) के पास रखने से वास्तु दोषों का शमन होता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments