अवैध सट्टा चलाने वाले संतोष देवांगन  गिरफ्तार, 15 हजार रुपये नगद सहित सट्टा पट्टियां जब्त

अवैध सट्टा चलाने वाले संतोष देवांगन गिरफ्तार, 15 हजार रुपये नगद सहित सट्टा पट्टियां जब्त

दंतेवाड़ा गीदम :  पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना गीदम पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आपको बता दे सोमवार को मुखबिर सूचना पर पनेड़ा स्टेडियम के पास बिजली पोल के नीचे सट्टा चलाते संतोष देवांगन (36 वर्ष, निवासी वार्ड 6, गीदम) को मौके से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आरोपी के कब्जे से 6 सट्टा पट्टियां, 1 डॉट पेन और 15,000 रुपये नगद जब्त किए गए। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।जिला पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती बरतने का संकल्प दोहराया है और आमजन से ऐसी सूचनाएं देने की अपील की है।कार्रवाई में सउनि. वेद साहू सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments