किसान कांग्रेस गरियाबंद को मिला नया नेतृत्व, बालमुकुंद मिश्रा जिलाध्यक्ष नियुक्त — छुरा में हुआ भव्य स्वागत

किसान कांग्रेस गरियाबंद को मिला नया नेतृत्व, बालमुकुंद मिश्रा जिलाध्यक्ष नियुक्त — छुरा में हुआ भव्य स्वागत

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद छुरा : किसान कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से गरियाबंद जिले में नए नेतृत्व की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। किसान कांग्रेस गरियाबंद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री चमन लाल साहू का छुरा स्थित विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर तथा कांग्रेस का गमछा ओढ़ाकर दोनों नेताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि किसान कांग्रेस किसानों के अधिकार, फसल के उचित दाम, सिंचाई, बिजली और कृषि से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नथमल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी शाह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मंजू ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री प्रह्लाद यादव, पन्नालाल ध्रुव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शमीम खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष देव सिंह नेताम, महामंत्री हरीश यादव, कोषाध्यक्ष सलीम मेमन, इस्माईल मेमन, संतन सिंह ठाकुर, सुधेराम ठाकुर, पंचराम ठाकुर, सतीश चौरे, मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, विक्रमादित्य साहू, नेहरू साहू, इंद्रमणि सिन्हा, जयराम जगत, पार्षद दीप्ति यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया और सभी ने किसान हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments