नई दिल्ली: ब्रेकफास्ट के लिए अगर आप कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आलू-ब्रेड टोस्ट काफी अच्छा ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और पेट भरने वाला नाश्ता भी होता है। इसलिए ब्रेड-आलू टोस्ट सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। यह सिर्फ ब्रेकफास्ट के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के टिफिन और शाम के स्नैक्स के लिए भी काफी बेहतरीन ऑप्शन है। आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी।
सामग्री
आलू की स्टफिंग तैयार करने की विधि
सबसे पहले उबले हुए आलूओं को एक बड़े बर्तन में लेकर अच्छी तरह मैश कर लें। ध्यान रहे कि आलू में बड़े टुकड़े न रहें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। इसके बाद सभी सूखे मसाले, जैसे- नमक, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालें। अमचूर की जगह आप चाट मसाला भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इसे थोड़ा चटपटा स्वाद देगा। इन सबको अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाला अच्छे से मिलजाए।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
टोस्ट असेंबल करना
अब ब्रेड की एक स्लाइस लें। अगर आपको तीखा पसंद है, तो ब्रेड पर एक तरफ हरी चटनी या टोमेटो केचप लगा सकते हैं। अब तैयार आलू के मिश्रण की एक पतली और बराबर परत ब्रेड पर फैलाएं। दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें।
सेकने का सही तरीका
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन या तेल लगाएं। तैयार किए गए सैंडविच को तवे पर रखें। धीमी से मध्यम आंच पर इसे तब तक सेकें जब तक कि नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए। इसके बाद ऊपर की तरफ थोड़ा मक्खन लगाएं और सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। धीमी आंच पर सेकने से ब्रेड का कुरकुरापन लंबे समय तक बना रहता है।
सर्व कैसे करें?
जब टोस्ट दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाए, तो इसे तवे से उतार लें और ट्राइएंगल आकार में काट लें। इसे गरमा-गरम पुदीने की तीखी चटनी या इमली की मीठी सोंठ के साथ परोसें। अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो टोमेटो केचप सबसे अच्छा ऑप्शन है।



Comments