एएमएनएस के सहयोग से पढ़ापुर में नवीन मुक्तिधाम निर्माण कार्य शुरू, पुराने मुक्तिधाम के बाजू में बनेगा नया चिता स्थल

एएमएनएस के सहयोग से पढ़ापुर में नवीन मुक्तिधाम निर्माण कार्य शुरू, पुराने मुक्तिधाम के बाजू में बनेगा नया चिता स्थल

किरंदुल :  नगर के पढ़ापुर स्थित मुक्तिधाम लंबे समय से अत्यंत जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नगरवासियों की इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह एवं उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी ने पूर्व में एएमएनएस (AMNS) के महाप्रबंधक राघवेलू एवं कल्याण चक्रवर्ती से नवीन मुक्तिधाम एवं चिता स्थल निर्माण हेतु चर्चा की थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

नगरहित में की गई इस मांग को स्वीकार करते हुए एएमएनएस प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करते हुए आज दिनांक 10 मार्च 2026, मंगलवार से निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। जानकारी के अनुसार पुराने मुक्तिधाम के बाजू में ही नवीन मुक्तिधाम एवं चिता स्थल का निर्माण किया जाएगा, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को बेहतर, स्वच्छ और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। मुक्तिधाम का नया निर्माण होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार की व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।

वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी ने कहा कि नगर के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयासरत है। एएमएनएस के सहयोग से शुरू हुआ यह निर्माण कार्य निश्चित रूप से नगरवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments