नई दिल्ली : Hyundai Verna के लॉन्च के मौके पर कंपनी के CEO ने कहा कि, नई कार सिर्फ पुराने मॉडल का अपडेट नहीं है बल्कि अपने आप में एक खास ब्रांड है। मार्केट भले ही बदलते रहे लेकिन हुंडई बेहतरीन इंजीनियरिंग और शानदार ड्राइविंग अनुभव देने के लिए तैयार है। यह कार चलाने में बहुत स्थिर और सुरक्षित है और इसका इंजन भी बहुत दमदार है।
शानदार और दमदार लुक
नई Verna को पहले से ज्यादा शार्प बनाया और स्टाइलिश बनाया गया है जो देखने में काफी प्रीमियम और कॉन्फिडेंट लगती है। यह अपनी कैटेगरी में सबसे चौड़ी कार है और इसका व्हीलबेस (2670 सबसे लंबा है। आगे की तरफ चमकती हुई ब्लैक क्रोम ग्रिल दी गई है जो इसे स्पोर्टी लुक देती है। सबसे चौड़ी सेडान (1765mm) और पर्याप्त लंबाई (4565mm) के साथ बेहतर केबिन स्पेस और अधिक आराम देती है।
किए गए कई बदलाव
रात में बेहतर विजन के लिए डुअल LED Projector Headlights लगाई गई हैं। कार के आगे और पीछे के बंपर को पहले से ज्यादा बोल्ड और मजबूत बनाया गया है। इसके अलावा इसमें 16 इंच के डायमंड कट के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो कार की खूबसूरती बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कार के अंदर क्या-क्या नया है?
इसमें स्टाइलिश D-कट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो काफी स्पोर्ट दिखता है। सीटों पर प्रीमियम लेदर जैसा Leatherette इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर अपनी सीट को 8 अलग-अलग तरीकों से बटन के जरिए सेट कर सकता है। ड्राइविग सीट पर स्मार्ट मेमेरी की तकनीक दी गई है और पिछली खिड़कियों के लिए पर्दे दिए गए हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार आए हैं। इसका Boot Space इस सेगमेंट में सबसे बड़ी, 528 लीटर का है।
शानदार हाई-टेक फीचर्स
इस कार में डुअल 52.06 सेमी (10.25"+10.25") इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेगमेंट में पहला राउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, स्मार्टफोन वारयलेस चार्जर और वायरलेस एंड्रायड ऑटो और Apple Carplay के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 8 स्पीकर लगे हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Smart Key का भी फीचर दिया गया है।
कितना दमदार है इंजन?
नई Hyundai Verna पावरफुल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पहला है 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जो उन लोगों के लिए है जिन्हें शहर में अच्छा माइलेज चाहिए। दूसरा है 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन तो स्पीड और पावर के साथ तगड़ा पिकअप देता है।
कितनी होगी इसकी कीमत?
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नई Hyundai Verna की शुरुआती कीमत 10,98,400 रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। हुंडई ने अपनी नई Verna को लॉन्च कर के मिड-साइज सेडान कारों के मार्केट में फिर से उत्साह भर दिया है। बता दें कि इस कैटेगरी की कार में पहली बार 7 Airbags दिए गए हैं।



Comments