छुरा नगर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन : हरीश यादव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, पंचराम टंडन बने नए नेता प्रतिपक्ष

छुरा नगर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन : हरीश यादव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, पंचराम टंडन बने नए नेता प्रतिपक्ष

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद  : छुरा नगर पंचायत में नेतृत्व परिवर्तन : हरीश यादव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा, पंचराम टंडन बने नए नेता प्रतिपक्ष छुरा-नगर पंचायत छुरा में कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष के पद में बदलाव हुआ है। नगर पंचायत के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हरीश यादव ने कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा का महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद अपने नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने पार्षद पंचराम टंडन को नगर पंचायत छुरा का नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हरीश यादव को हाल ही में पार्टी संगठन ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा का महामंत्री नियुक्त किया है। नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र देते हुए संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

हरीश यादव के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत छुरा के पार्षद पंचराम टंडन को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। पार्टी पदाधिकारियों की सहमति से यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद पंचराम टंडन ने औपचारिक रूप से नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल लिया है।नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष पंचराम टंडन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाना, विकास कार्यों की निगरानी करना तथा जनता के हितों की आवाज बनना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही नगर पंचायत में विपक्ष की भूमिका को सशक्त बनाते हुए वे पार्षदों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष हरीश यादव ने नए नेता प्रतिपक्ष पंचराम टंडन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनता के हित में बेहतर कार्य करेंगे और नगर पंचायत में विपक्ष की भूमिका को मजबूती प्रदान करेंगे।इधर इस नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा की अध्यक्ष श्रीमती माहेश्वरी शाह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शमीम खान, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा छुरा नगर पंचायत के पार्षदों ने हरीश यादव और पंचराम टंडन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नेताओं ने विश्वास जताया कि दोनों नेता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments