आर एस प्रसन्ना निर्देशित और आमिर खान स्टारर सितारे जमीन पर पहले थिएटर में रिलीज़ हुई थी और इसे ओटीटी पर डेब्यू करने में लगभग नौ महीने लग गए. ये फिल्म आमिर की 2007 की मशहूर फिल्म तारे ज़मीन पर का स्पिरिचुअल सक्सेसर है और ये भी एक बार फिर इमपेथी, इंडिविजुअलिटी और दुनिया को एक अलग नज़रिए से देखने जैसे सब्जेक्ट पर बेस्ड है.चलिए यहां जानते हैं सितारे जमीन पर को ओटीटी पर कह और कहां देख सकते हैं.
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हो रही सितारे जमीन पर?
महीनों के इंतज़ार के बाद, सितारे ज़मीन पर आखिरकार एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाली है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की थिएटर में रिलीज़ के समय, आमिर ने शुरू में कहा था कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी. इसके बजाय, बाद में फिल्म को भारत और कई इंटरनेशनल मार्केट में दर्शकों के लिए पे-पर-व्यू मॉडल के ज़रिए यूट्यूब पर अवेलेबल कराया गया था. लेकिन फाइनली आमिर खान स्टारर यह स्पोर्ट्स ड्रामा जल्द ही सोनी लिव पर प्रीमियर होगी.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
फिल्म की ओटीटी रिलीज़ की अनाउंसमेंट SonyLIV के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के ज़रिए की गई, जहां प्लेटफॉर्म ने आने वाले प्रीमियर के बारे में डिटेल्स के साथ ट्रेलर शेयर किया गया है. इसके साथ लिखा गया है, ' 1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी, सितारे ज़मीन पर सबका अपना अपना नॉर्मल, जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग होगी." हलाांकि इसकी स्ट्रीमिंग डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.
क्या है सितारे जमीन पर की कहानी?
यह फ़िल्म गुलशन अरोड़ा के सफ़र को दिखाती है, जो कभी एक सफल बास्केटबॉल कोच थे, जिसका रोल आमिर खान ने किया है. एक प्रोफेशनल झटके के बाद, उन्हें कम्युनिटी सर्विस की सज़ा दी जाती है और दिव्यांग युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों की एक टीम को ट्रेनिंग देने का काम दिया जाता है. शुरू में इस ज़िम्मेदारी को लेकर हिचकिचाते हुए, गुलशन धीरे-धीरे खिलाड़ियों के साथ एक गहरा रिश्ता बना लेते हैं और उनके खास नज़रिए और ताकत को समझने लगते हैं. जैसे ही टीम एक ज़रूरी टूर्नामेंट की तैयारी करती है, कोच को एहसास होता है कि खिलाड़ियों के पास उन्हें ज़िंदगी के बारे में उतना ही सिखाने को है जितना उन्हें बास्केटबॉल के बारे में/
सितारे जमीन पर स्टार कास्ट
फ़िल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरौश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन के वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा ने भी काम किया है.इस प्रोजेक्ट को आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपर्णा पुरोहित के साथ प्रोड्यूस किया है, जबकि बी. श्रीनिवास राव और रवि भागचंदका भी प्रोड्यूसर हैं. स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है



Comments