पुनर्वासित युवाओं के लिए दो दिवसीय बौद्धिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम शुरू

पुनर्वासित युवाओं के लिए दो दिवसीय बौद्धिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम शुरू

सुकमा : जिले के पुनर्वासित युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सुकमा जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत “नियद नेल्लानार” कार्यक्रम के तहत युवाओं के लिए दो दिवसीय बौद्धिक एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान युवा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य मंत्रिगणों और अधिकारियों से भी मुलाक़ात करेंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस कार्यक्रम के तहत जिले के पुनर्वासित युवाओं को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली से परिचित कराने, उनके ज्ञान का विस्तार करने तथा समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में बुधवार को नोडल अधिकारियों के साथ कुल 78 प्रतिभागियों को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (रायपुर) के लिए रवाना किया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 12 और 13 मार्च को प्रतिभागियों को राजधानी रायपुर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का शैक्षणिक दौरा कराया जाएगा। इसमें मंत्रालय, विधानसभा, जंगल सफारी, आदिवासी संग्रहालय, विज्ञान केंद्र, स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिटी सेंटर मॉल तथा पुरखौती मुक्तांगन जैसे स्थान शामिल हैं। इन स्थलों के भ्रमण से युवाओं को शासन व्यवस्था, आधुनिक विकास, विज्ञान एवं संस्कृति से जुड़े विविध पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा।जिला प्रशासन की यह पहल पुनर्वासित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, जिससे उन्हें नए अवसरों की जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने जीवन को बेहतर दिशा देने की प्रेरणा भी प्राप्त होगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments