छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल:IAS चंदन कुमार को CRDA का अतिरिक्त जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल:IAS चंदन कुमार को CRDA का अतिरिक्त जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। यह फैसला सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों में लिया गया है।जारी आदेश के मुताबिक आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त सीईओ नियुक्त किया है, जबकि तीर्थराज अग्रवाल से धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

आईएएस चंदन कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी

वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को एक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब उन्हें राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है।चंदन कुमार फिलहाल वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे बजट संबंधी काम देख रहे हैं और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भी हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तीर्थराज अग्रवाल से अतिरिक्त प्रभार वापस

वहीं, राज्य शासन ने आईएएस तीर्थराज अग्रवाल से एक अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ले ली है। वे फिलहाल योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के पद पर हैं। उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, जो अब वापस ले लिया गया है। अब वे सिर्फ योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में ही कार्य करेंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments