मर्दानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज,जानें-कब और कहां देख सकेंगे

मर्दानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज,जानें-कब और कहां देख सकेंगे

रानी मुखर्जी की पावर-पैक परफॉर्मेंस वाली फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में बजट निकालने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर कड़े मुकाबले का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म अपनी थिएटर में मजबूती से टिकी रही। अब रिलीज के लगभग दो महीने बाद प्रशंसक इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'मर्दानी 3' की ओटीटी रिलीज और संभावित तारीख

यशराज फिल्म्स (YRF) की इस क्राइम थ्रिलर का नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना तय हो चुका है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हालांकि इस संबंध में वाईआरएफ की ओर से पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन डिजिटल प्रीमियर को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

बॉक्स ऑफिस पर शिवानी शिवाजी रॉय का प्रदर्शन

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर एक ठीक-ठाक सफर तय किया है। फिल्म कमाई के मामले में खासा कमाल नहीं कर सकी, लेकिन क्रिटिक्स ने काफी तारीफें कीं। फिल्म ने अपने थिएटर रन के 41वें दिन तक करीब 50.78 करोड़ रुपये का नेट और 60.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके बजट पर गौर करें तो ये 60 करोड़ के करीब था। एक महिला प्रधान एक्शन फिल्म के लिए खासकर कड़े कॉम्पिटिशन के बीच इतनी कमाई भी कर पाना सम्मानजनक है। दुनिया भर में कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 75 करोड़ रुपये है।

रानी मुखर्जी का शानदार अवतार

'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी एक बार फिर सीनियर कॉप 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में नजर आईं। समीक्षकों ने फिल्म को काफी सराहा है, जहां 'इंडिया टीवी' ने इसे 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं। समीक्षा के अनुसार रानी मुखर्जी इस फिल्म की आत्मा हैं और उन्होंने शिवानी के किरदार को एक नई ऊंचाई दी है। फिल्म में उनके एक्शन सीन्स और जटिल अपराधों को सुलझाने के उनके बेखौफ तरीके ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। यह फिल्म न केवल एक थ्रिलर है, बल्कि फिल्म जगत में रानी मुखर्जी की स्थिति को एक भरोसेमंद अभिनेत्री के रूप में और मजबूत करती है।

निर्देशन और टीम

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी पिछली दो कड़ियों (2014 और 2019) की विरासत को सफलतापूर्वक आगे ले जाती है। फिल्म का बैकग्राउंड और क्रिमिनल माइंडसेट को पकड़ने का तरीका इसे एक मस्ट-वॉच कॉप ड्रामा बनाता है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments