नई दिल्ली: मारुति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज भारतीय बाजार में 2 बेहद लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट सेडान हैं। आजकल बाजार में दूसरी कारों का दबदबा होने के बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जगह मजबूती से बनाए रखी है। ये कारें न सिर्फ अपना काम या घर के लिए गाड़ी खरीदने वालों की पसंद है बल्कि टैक्सी चलाने वालों के बीच भी काफी मशहूर हैं।
क्या नया हुआ है?
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में इन दोनों सेडान कारों को जेनरेशनल अपडेट मिला है। अब ये पहले से ज्यादा सुंदर दिखती हैं और इनमें कई नए फीचर्स भी जुड़े हैं। Maruti Dzire में बिल्कुल नया 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगाया गया है जो माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ है। वहीं, Mint के मुताबिक, Honda Amaze में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और इसमें वहीं पुराना 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
कितनी है इनकी कीमत?
Maruti Suziki Dzire की कीमत 6.25 लाख से 9.31 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। वहीं, Honda Amaze की कीमत 7.48 लाख से 10 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। अगर आर Sub-Compact Sedan लेने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको दोनों सेडान के टॉप सेडान के टॉप-एंड ट्रिम्स के लिए आपको भुगतान करना होगा।
Maruti Suzuki Dzire ZXI+ AMT
मारुति डिजायर के इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9,31,000 है। अगर आप पूरी कीमत पर 9.5% की ब्याज दर से लोन लेते हैं तो आपके पास भुगतान के लिए 2 ऑप्शन है। अगर आप 24 महीने के लिए लोन लेते हैं तो आपकी मासिक EMI 42,760 होगी और आपको कुल 94,944 ब्याज दोना होगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वहीं, अगर आप 36 महीने का समय चुनते हैं तो EMI 29,832 हो जाएगी और कुल ब्याज बढ़कर 1,42,662 हो जाएगा।
Honda Amaze ZX CVT
Honda Amaze के इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9,99,900 है। इस पर भी 9.5% ब्याज के हिसाब से 24 महीने के लोन की मंथली EMI 45,910 रुपए होगी जिसमें कुल ब्याज 1,01,938 होगा। अगर आप लोन का समय बढ़ाकर 36 महीने करते हैं तो आपको हर महीने 32,030 की EMI चुकानी होगी और कुल ब्याज 1,53,171 बनेगा।
ऊपर बताई गई EMI सिर्फ एक अंदाजा है। अपकी असली EMI इस पर निर्भर होगी कि आप कितना डाउन पेमेंट करते हैं और बैंक आपको किस ब्याज दर पर लोन देता है और आप कितने सालों के लिए लोन लेते हैं।



Comments