महिंद्रा थार रॉक्स 2026 वर्जन जल्द होगा लॉन्च,हो सकता है यह बदलाव

महिंद्रा थार रॉक्स 2026 वर्जन जल्द होगा लॉन्च,हो सकता है यह बदलाव

नई दिल्‍ली : भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra Thar को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के नए 2026 वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आ सकता है Mahindra Thar का नया वर्जन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से थार के 2026 वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी के नए वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में कुछ मामूली बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही इसमें नया 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे अगले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है।

मिलते हैं दो इंजन के विकल्‍प

मौजूदा समय में एसयूवी में निर्माता की ओर से दो इंजन के विकल्‍प दिए जाते हैं। इसमें दो लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन शामिल है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

Mahindra Thar में भी मिलता है 1.5 लीटर इंजन

महिंद्रा की ओर से थार थ्री डोर वर्जन में भी 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन दिया जाता है। इसी इंजन को निर्माता की ओर से रॉक्‍स में भी ऑफर किया जा सकता है। 

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से थार रॉक्‍स को भारत में 12.39 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के नए वेरिएंट को इससे कम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि थार रॉक्‍स के 2026 वर्जन को नए फीचर्स और इंजन के साथ अगले तीन से छह महीने में पेश किया जा सकता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments