जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, किसी भी एजेंसी में शॉर्टेज नहीं होनी चाहिए

जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, किसी भी एजेंसी में शॉर्टेज नहीं होनी चाहिए

बलौदाबाजार : संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और गैस वितरकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी या आपूर्ति में बाधा की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक भी गैस की नियमित और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने गैस एजेंसियों से जुड़े सभी वितरकों को निर्देशित किया कि एलपीजी के भंडारण, वितरण और स्टॉक से संबंधित पूरा रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर यह रिकॉर्ड विभागीय अधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत की स्थिति में समय पर जांच और कार्रवाई की जा सके।कलेक्टर ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए। यदि किसी एजेंसी द्वारा गैस की कृत्रिम कमी पैदा करने, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने या उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करने की शिकायत मिलती है, तो उस पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति पर भी विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि होटल, ढाबों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गैस की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए गैस कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए कमर्शियल गैस की निरंतर उपलब्धता आवश्यक है, इसलिए इस व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि जिले में वर्तमान में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम से जुड़ी कुल 22 एलपीजी गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जो घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति कर रही हैं। गैस वितरकों की ओर से प्रशासन को अवगत कराया गया कि फिलहाल जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और कहीं भी आपूर्ति से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है।वितरकों ने यह भी बताया कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति भी कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर की जा रही है, जिससे होटल, ढाबों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों को नियमित रूप से गैस मिल रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या, शिकायत या अनियमितता की जानकारी मिलती है तो वे टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी। यदि किसी एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूली, समय पर गैस उपलब्ध न कराना या अन्य प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी से मिलकर काम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने की अपील की। प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए समय-समय पर ऐसी समीक्षा बैठकें आयोजित की जाती।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments