अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासत गरम, कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन

अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासत गरम, कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन

गरियाबंद : प्रदेश में कथित रूप से हो रही नशीली पदार्थ अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है।इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी जिला कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारे बाजी किए और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस के निदेशानुसार कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता जिला कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए उसके पश्चात बीजेपी कार्यालय का घेराव करने निकले,लेकिन बीजेपी कार्यालय के पहले ही बेरीकेट्स लगाकर तैयार पुलिस जवानों द्वारा कांग्रेसियों को रोक लिया गया,जहां कांग्रेस और पुलिस जवानों के बीच काफी झुमाझटकी की स्थिति बन गई।वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से नशीली पदार्थों की खेती का मामला सामने आना बेहद चिंताजनक है और यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो इसका सीधा असर प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ को धान के कटोरे के नाम से जाना जाता है लेकिन बीजेपी के राज में हमारा छत्तीसगढ़ नशीली सामान के उपज के लिए प्रचलित हो गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में अफीम की खेती की जा रही है,लेकिन सरकार कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।इस दौरान सुखचंद बेसरा, स्मृति ठाकुर, पवन सोनकर,संजय नेताम, सन्नी मेमन, नीरज ठाकुर, रमेश शर्मा,आबिद ढेबर,बालमुकुंद मिश्रा, चंद्रभूषण चौहान,हबीब मेमन, प्रहलाद यदु,योगेश्वरी साहू,, कमल यदु,ओंकार सिंह ठाकुर, पन्ना लाल ध्रुव,छगन यादव, राजेश साहू, मूलसिंह ठाकूर, योगेश बघेल,मेघनाथ बघेल,जितेन्द्र राजपूत,जुनैद खान,यशपेन्द्र शाह,समद खान, माहेश्वरी शाह,ललिता यादव, रामकृष्ण ध्रुव, अमित मिरी,प्रेम सोनवानी, भूपेंद्र मांझी,जुनैद खान, रमेश वर्मा ,जितेंद्र ठाकुर, चमन साहू,प्रह्लाद यादव,चेतन सिन्हा, रमीज़ रजा, मुकेश पांडेय,नेपाल यादव, सुरेश मानिकपुरी,चंद्रशेखर यादव,योगेश बघेल,अजय बाजपेयी, चंद्रभूषण चौहान, भानु सिन्हा, अमृत पटेल, सूरज यादव,अवध यादव,हरीश्वर पटेल,गूँजेश कपिल, बीरेंद्र राजपूत, निराकार डोंगरे,गोपी धीवर, तुषार धीवर,रमेश साहू, यादराम धीवर, सहित उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments