जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:15 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण, 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:15 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण, 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सुकमा : जिला प्रशासन के निर्देश पर आज सुकमा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर महोदय के निर्देशन एवं खाद्य अधिकारी के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त दल ने कुल 15 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

निरीक्षण के दौरान टीम को 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हुए पाया गया। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कुल 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इस प्रकार की अनियमितताओं पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य उक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, गैस आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित रखना तथा नियमों का सख्ती से पालन कराना है। प्रशासन ने सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से अपील की है कि वे व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल अधिकृत कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। इस संयुक्त निरीक्षण दल में सहायक खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर, खाद्य निरीक्षक अरविंद ध्रुव, विजय कुमार,हरिशंकर साहु तथा कार्यालयीन स्टाफ अश्विनी तिवारी,विश्वरंजन और हेमला मंगडू उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments