जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, खाद्य विभाग की लगातार निगरानी

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, खाद्य विभाग की लगातार निगरानी

कोरिया : जिला कोरिया में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। 11 मार्च 2026 को जिले के गैस एजेंसी संचालकों की बैठक अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें एजेंसी संचालकों ने जानकारी दी कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिले की सभी गैस एजेंसियों में उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक का प्रतिदिन सत्यापन किया जा रहा है। विभाग के अनुसार वर्तमान में सभी एजेंसियों में आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम के लाल रंग के घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा जिले में लगातार छापामार कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को बैकुंठपुर क्षेत्र के होटल और ढाबों में जांच के दौरान कुल 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा अनियमितताओं के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments