द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में भारतीय मालिक की फ्रेंचाइजी किसी पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदेगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था. लेकिन काव्या मारन की सनराइजर्स लीडस् ने उस सोच से परे जाकर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा.काव्या मारन के पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के फैसले पर अब बवाल मचा है. काव्या मारन और उनकी प्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स के इस फैसले को लोग शर्मनाक बता रहे हैं.
काव्या मारन ने खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी, मचा बवाल
काव्या मारन
ने अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा. अबरार अहमद को खरीदने के लिए काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स को ट्रेंट रॉकेट्स ने टक्कर दी. लेकिन, आखिर में सनराइजर्स लीड्स बाजी मारते हुए अबरार को खरीदने में कामयाब रहा.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
काव्या मारन के SRH के बॉयकॉट की धमकी
काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स को खरीदने के फैसले पर अब तरह-तरह की नेगेटिव प्रतिक्रियाएं आ रही है. काव्या मारन और उनकी द हंड्रेड फ्रेंचाइजी, दोनों को लेकर लोगों में गुस्सा है. कोई इस फैसले को शर्मनाक बता रहा है तो कई लोग तो IPL में सनराइजर्स हैदराबाद को बॉयकॉट करने की धमकी देते दिख रहे हैं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को लेकर गुस्सा
पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारतीयों में पाकिस्तान को लेकर जबरदस्त गुस्सा है. उसी का नतीजा रहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी एशिया कप 2025 या T20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया. अबरार अहमद भी भारतीय सेना के जवान अभिनंदन का मजाक उड़ाने को लेकर चर्चा में रहे थे. ऐसे में उन्हें खरीदने के बाद काव्या मारन और उनकी फ्रेंचाइजी को लेकर लोगों का गुस्सा चरम पर है.



Comments