छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री के बेटे की दादागीरी,नशे में धुत होकर दुकान में घुसाई कार

छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री के बेटे की दादागीरी,नशे में धुत होकर दुकान में घुसाई कार

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। यहां वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर पर आरोप है कि उन्होंने नशे में धुत होकर अपनी कार से एक दुकान में टक्कर मार दी।कोरबा में यह घटना 11 मार्च को इतवारी बाजार के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और सीधे अजीन कुरैशी नाम के शख्स की दुकान में घुस गई।

'मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता'

पीड़ित अजीन कुरैशी के मुताबिक, टक्कर के समय संदीप कंवर पूरी तरह नशे में था। कुरैशी ने जब अपनी दुकान के नुकसान पर आपत्ति जताई, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट भी की, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

इस मामले में हालात तब और बिगड़ गए जब संदीप ने उन लोगों से बहस करना शुरू कर दिया, जिन्होंने उसके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल से इस झड़प का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस थाने के अंदर भी संदीप ने पुलिस अधिकारियों और शिकायतकर्ता के सामने जमकर हंगामा किया। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था, गालियां दे रहा था और बार-बार यह कह रहा था, 'जो चाहो कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ने वाला। मैं ननकी राम का बेटा हूं।'आरोपी संदीप कंवर की कार पर 'पूर्व विधायक रामपुर' लिखा था, जिससे इन आरोपों को और बल मिला कि आरोपी शहर में खुलेआम राजनीतिक रसूख का प्रदर्शन करते हुए घूम रहा था।

पुलिस ने दर्ज की FIR

कोरबा के CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को अजीन कुरैशी से एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया और उसने अपनी गाड़ी दुकान में घुसा दी और फिर उनके साथ मारपीट की।

प्रतीक चतुर्वेदी ने आगे बताया कि शिकायत में जिस गाड़ी का जिक्र किया गया था, उस पर पूर्व विधायक रामपुर लिखा हुआ था। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि जिस परिवार की दुकान को टक्कर मारी गई थी, उसी परिवार की बेटी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments