भीषण सड़क हादसा: टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, चालक निकल नहीं सका — जिंदा जला

भीषण सड़क हादसा: टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, चालक निकल नहीं सका — जिंदा जला

रामानुजगंज.वाड्रफनगर : वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के महुली के पास क्लिंकर से लदे ट्रक और चावल से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्लिंकर लदे ट्रक में तुरंत आग भड़क उठी और चालक उसी में फंसकर जिंदा जल गया।

टक्कर के बाद धधका ट्रक, चालक निकल नहीं पाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे थे। आमने-सामने टक्कर होते ही क्लिंकर से लदे ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। चालक बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सका और जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

चावल ट्रक का चालक गंभीर, इलाज जारी

हादसे में चावल लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह ट्रक से बाहर निकाला और तुरंत वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद मार्ग पर लगी भीड़

दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग और दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हादसे की भयावहता ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments