रिलीज से पहले धुरंधर 2 को आदित्य धर का फाइल टच,डायरेक्टर ने वायरल मीम्स पर किया रिएक्ट

रिलीज से पहले धुरंधर 2 को आदित्य धर का फाइल टच,डायरेक्टर ने वायरल मीम्स पर किया रिएक्ट

नई दिल्ली : जब धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज हुई, तब आदित्य धर को खूब प्रशंसा मिली, खासकर फिल्म में दिखाए गए एक-एक डिटेलिंग की। इस पर मीम्स भी बने। अब आदित्य धर ने वायरल मीम्स पर रिएक्ट किया। साथ ही बताया कि उन्होंने अपना जन्मदिन किस तरह मनाया।

आदित्य धर (Aditya Dhar) का 12 मार्च को जन्मदिन था। इस खास दिन को डायरेक्टर ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को फाइनल टच देने में बिताया। जन्मदिन के दिन फैंस से मिले और सपोर्ट को लेकर आदित्य ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा।

धुरंधर 2 को लेकर आदित्य का अपडेट

आदित्य धर ने फैंस से धुरंधर 2 और मीम्स को लेकर अपने दिल की बात जाहिर की। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा, "मैं अपना जन्मदिन 'धुरंधर द रिवेंज' को फाइनल टच देने में बिता रहा। इस बीच मैंने एक पल के लिए रुककर उस शानदार साल पर नजर डाल रहा जो बीत चुका है। आज यहां बैठे हुए, मैं अपने मन में कृतज्ञता का भाव महसूस कर रहा हूं।इस सफर के लिए, उस टीम के लिए जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रही और आपमें से इतने सारे लोगों के उस भरोसे के लिए, जो आपने इन सालों में मेरे काम पर दिखाया है।"

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

आदित्य धर ने वायरल मीम्स पर किया रिएक्ट
आदित्य धर ने वायरल मीम्स को लेकर कहा, आपके सभी मैसेज, ट्वीट, स्टोरीज और 'आदित्य धर की जबरदस्त डिटेलिंग' वाले सभी मीम्स पढ़कर मेरा दिल भर आया है। काश मैं आपमें से हर किसी को पर्सनली जवाब दे पाता, लेकिन प्लीज यह जान लें कि मैं आपके सभी प्यार और हौसला-अफजाई की कितनी ज्यादा कद्र करता हूं। मैं सचमुच खुद को बहुत ज्यादा खुशनसीब महसूस करता हूं।

इनमें से किसी भी चीज को मैं हल्के में नहीं लेता। एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां किसी भी चीज की कोई गारंटी नहीं होती और हर फिल्म एक तरह का जोखिम होता है, वहां दर्शकों का भरोसा ही सब कुछ होता है।"

आदित्य धर को मिली सीख

आदित्य धर ने आगे लिखा, "अगर इस साल ने मुझे कुछ सिखाया है तो वह यह है कि अपने सपनों पर से कभी भी अपना विश्वास न खोएं। चाहे वे कितने भी बड़े क्यों न हों। पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करें। अपने काम में अपना सब कुछ झोंक दें। यह ब्रह्मांड आपको जरूर जवाब देगा। इस बात पर भरोसा रखें कि हर छोटा कदम और हर संघर्ष हमें धीरे-धीरे ठीक उसी जगह ले जा रहा है, जहां हमें होना चाहिए। अब काम पर वापस। मिलते हैं फिल्मों में।"









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments