IPL 2026 में RCB की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस धाकड़ तेज गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस

IPL 2026 में RCB की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस धाकड़ तेज गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इस लीग में अपना खिताब बचाने के मकसद से उतरेगी. 18वें सीजन में पहली बार चैम्पियन बनने वाली इस टीम में तब गेंद से जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) की भूमिका भी खास थी, जिन्होंने 12 मैच खेलकर 22 विकेट अपने नाम किए थे.

लेकिन इस बार इस धाकड़ तेज गेंदबाज का खेलना मुश्किल दिख रहा है. वह लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं और एशेज जैसी प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. इसके अलावा हाल ही में संपन्न हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का भी वह हिस्सा नहीं बन पाए.

दाएं हाथ का यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज चोटों के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोटों से जूझ रहे हेजलवुड अभी भी फिजियो की निगरानी में हैं और मेडिकल टीम से खेलने पर अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं. पूरी तरह फिट होने पर ही वह लीग का हिस्सा बन सकते हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

हेजलवुड अगर फिट नहीं होते हैं और आरसीबी के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर आईपीएल 2026 में टीम की गेंदबाजी कमजोर हो जाएगी. पिछले सीजन हेजलवुड आरसीबी के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हुए थे. उन्होंने 12 मैचों में 22 विकेट लेकर टीम को चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था.

हेजलवुड को नवंबर में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते समय दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसी वजह से वह एशेज के पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्हें अकिलीज टेंडन की नई चोट का सामना करना पड़ा. इस चोट ने उन्हें पूरे एशेज से बाहर कर दिया और फिर वह टी20 विश्व कप से भी बाहर रहे.

जोश हेजलवुड का आईपीएल करियर भी अंतरराष्ट्रीय करियर की तरह चोटों की वजह से प्रभावित रहा है. हेजलवुड ने 39 आईपीएल मैचों में 57 विकेट लिए हैं. 35 वर्षीय हेजलवुड इस लीग में 2020-21 से खेल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती 2 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेले थे. इसके बाद 2022 से वह लगातार RCB का हिस्सा बने हुए हैं.

बता दें इस सीजन का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलेगी. मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है. इस बड़े मुकाबले में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस के खेलने पर भी संशय है. कमिंस भी रिकवरी की प्रकिया से गुजर रहे हैं. कमिंस की कप्तानी में एसआरएच ने अपने तूफानी खेल से एक बड़ा फैन बेस बनाया है.

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments