पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का जोन कार्यालय घेराव, मटका फोड़कर जताया विरोध

पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का जोन कार्यालय घेराव, मटका फोड़कर जताया विरोध

रायपुर : रायपुर राजधानी में लगातार बढ़ती पानी की गंभीर समस्या को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने लाखेनगर स्थित नगर निगम जोन 5 कार्यालय का घेराव किया। करण नगर परमेश्वरी चांगोरभाठा सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान नागरिकों के समर्थन में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जोन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे।आम जनता के साथ कांग्रेस नेता लगभग पाँच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। नगर निगम प्रशासन की इस उदासीनता से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोन कार्यालय परिसर में मटका फोड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

शाम करीब 5 बजे जोन कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त पानी की गंभीर समस्या को विस्तार से रखा। इस अवसर पर श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि रायपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर होने के बावजूद उनके ही वार्ड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पानी की इतनी गंभीर समस्या बनी हुई है। जब राजधानी के महापौर के वार्ड में ही यह स्थिति है, तो शहर के अन्य वार्डों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देवेंद्रनगर में बंद पड़ी दुकानों को खुलवाने के लिए नगर निगम की महापौर बैठक लेती हैं, जबकि वे दुकानें स्वयं उनके द्वारा बंद कराई गयी थीं। लेकिन शहर की आम जनता की सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर नगर निगम प्रशासन और महापौर मीनल चौबे पूरी तरह आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम के खिलाफ और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आकाश शर्मा नरेंद्र ठाकुर सत्यनारायण नायक उत्तम साहू दिनेश तिवारी सुभाषिनी ऋषि देवांगन बंशी कन्नौजे विनोद ठाकुर सुयश शर्मा प्रीति सोनी निशा शर्मा पूनम यादव प्रदीप देवांगन सुनील ध्रुव योगेश दीक्षित ब्रह्मा सोनकर जय सोनकर मनोज सोनकर राज देवांगन वेंकट कुमार मुकेश कुकरेजा सहित वाट की महिलाएं उपस्थित थी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments