सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता,नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कई  विस्फोटक सामग्री बरामद

सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता,नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कई विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा : सुकमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। प्राप्त विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कि ग्राम गोमगुड़ा के पोडियमपारा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सामग्री छिपाकर रखी गई है, इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए 226 बटालियन सीआरपीएफ की सी कंपनी द्वारा 14 मार्च 2026 को सुबह 05:50 बजे एक विशेष एंबुश ऑपरेशन चलाया गया। यह ऑपरेशन सहायक कमांडेंट जी. नबी के नेतृत्व में तथा कमांडेंट महोदय एच.पी. सिंह और द्वितीय कमान अधिकारी बीरेंद्र कुमार के समग्र कमान एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

जवानों ने FOB गोमगुड़ा से लगभग 1 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित पोडियमपारा क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।ऑपरेशन के दौरान GR 18°18'55.66"N 81°2'6.70"E के आसपास एक संदिग्ध नक्सली डंप साइट का पता चला। इसके बाद पूरे क्षेत्र को तुरंत घेराबंदी कर K9 और BDD स्क्वॉड की मदद से गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए कई सामान और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री को सुरक्षित रूप से जब्त कर लिया गया|

बरामद वस्तुएँ:-
1) काला तिरपाल प्लास्टिक - 01 नग (लगभग 3*3 मीटर)
2) अमोनियम नाइट्रेट- 18 किग्रा
3) छाता - 01 नग
4) पुराना स्टील टिफिन बॉक्स- 01 नग
5) न्यू सील मिल्क डोलू-01 नग
6) छोटा स्टील चाय का गिलास-01 नग
7)तांबे की पानी की बोतल -01 नग
8)आयरन झरना छोटा -01 नग
9) सिलिंग (काला) -01 नग
10)पाउच एवं पिट्ठू-02 नग
11) स्लीपिंग बैग -02 नग
12)नया पैटर्न सीआरपीएफ पोंचो प्रकार का कपड़ा लगभग-02 मीटर
13)सिविल कपड़ा -15 नग
14)हरा पेंट -03 नग
15) वाटर कूलिंग बैग 01 नग
16) मेडिकल आइटम-कई आइटम
17)मेस आइटम-कई आइटम
18)इलेक्ट्रिकल आइटम -चार्जर -01, डेटा केबल-बैटरी 4.5 वॉट 01, स्विच -02, इलेक्ट्रिकल वायर -03 मीटर
19)ड्राइंग मैप चार्ट पेपर-01 एन
20)50 लीयर ब्लू ड्रम -01 नग
21)नक्सल पत्रिका -01 नग
22)चाकू -02 नग
इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। 226 बटालियन सीआरपीएफ लगातार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से डटी हुई है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चला रही है।
इस संबंध में कमांडेंट महोदय ने कहा कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सुरक्षा बल पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं। उन्होंने जवानों की सतर्कता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाया जा सके।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments