नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। क्या आपने कभी नींबू और शहद की चाय यानी लेमन हनी टी पी है? अगर नहीं, तो पोषक तत्वों से भरपूर इस चाय के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानने के बाद आप भी इसका सेवन करना शुरू कर देंगे।आइए नींबू और शहद की चाय पीने के कमाल के फायदे और औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
इम्यूनिटी बूस्टर- नींबू और शहद की चाय में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती है। क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में नींबू और शहद की चाय को शामिल कर लेना चाहिए। गले की खराश को दूर करने के लिए भी लेमन हनी टी का सेवन किया जा सकता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
वेट लॉस में मददगार- क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू और शहद की चाय में मौजूद पोषक तत्व आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। लेमन हनी टी आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। पाचन को बेहतर बनाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय को कंज्यूम किया जा सकता है।
कैसे बनाएं चाय- सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर इसे बॉइल कर लीजिए। इसके बाद आपको उबले हुए पानी में अदरक को कद्दूकस करके डालना है। लगभग 2 से 4 मिनट तक इस पानी को बॉइल करने के बाद इसे एक कप में छान लीजिए। जब पानी थोड़ा सा गुनगुना हो जाए, तब आपको इस पानी में एक स्पून नींबू का रस और एक स्पून शहद को मिक्स कर लेना है। अब आप नींबू और शहद की चाय का लुत्फ उठा सकते हैं।



Comments