राजधानी रायपुर में GST चोरी के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा,मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में GST चोरी के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा,मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में GST चोरी के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। वस्तु एवं सेवा कर विभाग की खुफिया इकाई DGGI रायपुर ने करीब 12.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में मुख्य आरोपी अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।कबीर नगर निवासी अमन सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। विभाग की तकनीकी जांच और निगरानी के बाद आखिरकार 14 मार्च को उसे दबोच लिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने ‘हिंदुस्तान कॉरपोरेशन’ नाम से एक फर्जी फर्म बना रखी थी। जब DGGI की टीम ने फर्म के बताए गए पते की जांच की, तो पता चला कि वहां कोई ऑफिस या कारोबार मौजूद ही नहीं था। यानी पूरी कंपनी सिर्फ कागजों में ही चल रही थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

आरोप है कि अमन सिंह बिना किसी असली माल की सप्लाई किए फर्जी इनवॉइस जारी करता था। इस तरीके से उसने न सिर्फ करोड़ों की टैक्स चोरी की, बल्कि कई दूसरी कंपनियों को भी गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) दिलवाया।

विभाग के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क से सरकारी खजाने को करीब 12.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी करीब एक साल तक फरार रहा और जांच एजेंसियों के कई समन को भी नजरअंदाज करता रहा।

फिलहाल उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब DGGI की टीम इस पूरे फर्जी ITC नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments