विवाह समारोह में हुई छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने की आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार

विवाह समारोह में हुई छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने की आत्महत्या,आरोपी गिरफ्तार

कोरबा :  कोरबी चौकी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां विवाह समारोह में हुई छेड़छाड़ से आहत एक नाबालिग ने जीवन समाप्त कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में गहरा आक्रोश और संवेदना का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग 7 तारीख को अपने पिता के साथ नवापारा से बाबूपारा में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात करीब 8 बजे जब उसके पिता कुछ देर के लिए वहां से हटे, उसी दौरान खेत की ओर से बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

पिता जब मौके पर पहुंचे तो एक युवक को वहां से भागते देखा। बाद में पता चला कि युवक विवाह समारोह के दौरान नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी की पहचान सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अन्नपूर्णा निवासी नरेंद्र के रूप में हुई।

लौटने के बाद गहराया मानसिक आघात

घटना के बाद पिता अपनी बेटी को अगले दिन वापस छिदिया स्थित घर ले आए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद किशोरी काफी सहमी हुई और मानसिक रूप से परेशान थी।

कुछ समय बाद वह घर से निकल गई। परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो छिदिया नर्सरी में उसका शव फंदे से लटका मिला। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही पसान थाना के अंतर्गत कोरबी चौकी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments