भाजपा नेता का जुआ अड्डे में बैठे वीडियो वायरल, गिरफ्तारी की उठी मांग

भाजपा नेता का जुआ अड्डे में बैठे वीडियो वायरल, गिरफ्तारी की उठी मांग

मनेंद्रगढ़ : जिले से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता शुभम सिंह कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक रील के रूप में सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें लिखा है – “हमारा दबदबा है, कोई हाथ नहीं लगा सकता।” वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

जानकारी के मुताबिक शुभम सिंह भाजपा के हसदेव मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक के पद पर हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पार्टी की छवि से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोग इस मामले पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स इस पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो अक्सर विवाद को जन्म दे देते हैं और इससे नेताओं की छवि पर भी असर पड़ सकता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments