बीजापुर में आवासीय स्कूल की तीन छात्राएं गर्भवती, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बीजापुर में आवासीय स्कूल की तीन छात्राएं गर्भवती, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित हायर सेकंडरी आवासीय स्कूल में पढ़ने वालीं दो नाबालिग सहित तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है।इन छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उन्हें पांच महीने पहले आवासीय विद्यालय से निकाल दिया गया था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इनमें से दो छात्राओं ने शनिवार को 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर दिया, जबकि एक छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है।तीनों छात्राओं का नाम आवासीय पोर्टा केबिन ( आदिवासियों के लिए बनाए गए आवासीय स्कूल ) में दर्ज बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इन छात्राओं का गर्भवती का कार्ड भी बनाया है।

इस मामले पर अधिक्षिका का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल के दौरान की नहीं है और छात्राएं लगातार अनुपस्थित रही हैं। ग्राम पंचायत की सरपंच के अनुसार, छात्राओं ने आवासीय संस्था पोर्टा केबिन, गंगालूर में रहने की बात स्वीकार की है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments