पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 23 और 29 अप्रैल को मतदान

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, 23 और 29 अप्रैल को मतदान

कोलकाता :  बंगाल के विधानसभा (विस) चुनावों के 74 वर्षों के इतिहास में पहली बार दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। 1952 से 1996 तक राज्य में हुए पहले 12 विस चुनावों में एक चरण में वोट पड़े थे। 2001 के विस चुनाव में इसे बढ़ाकर सीधे पांच कर दिया गया।

2006 का विस चुनाव भी पांच चरणों में हुआ था। उसके बाद 2011 व 2016 के विस चुनाव छह-छह चरणों में हुए थे और 2021 में हुआ पिछला विस चुनाव सर्वाधिक आठ चरणों में हुआ था। इस बार पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल व दूसरे का 29 अप्रैल को होगा यानी दोनों चरणों के बीच एक सप्ताह का भी समय नहीं होगा। पहले चरण में 152 व दूसरे में 142 यानी कुल 294 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे और चार मई को मतगणना होगी।

पिछले बार 8 चरणों में हुआ था मतदान

पिछली बार आठ चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के मतदान 27 मार्च व अंतिम चरण का 29 अप्रैल को हुआ था। इस बार भी बंगाल में आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को ही होने जा रहा है, हालांकि मतगणना गत बार की दो मई की जगह चार मई को होगी। पिछली बार पहले व अंतिम चरण में 30 व 35 सीटों के लिए वोट पड़े थे।

सर्वाधिक सीटें चौथे चरण में 45 थीं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों के साथ विस्तार से चर्चा व उनकी राय जानने के बाद यह निर्णय लिया गया है। ऐसा करना जरुरी भी था। यह सभी के लिए सुविधाजनक होगा।उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि चुनाव आयोग बंगाल में दो चरणों में मतदान कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसमें किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

केंद्रीय बलों की उपलब्धता को लेकर नहीं होगी समस्या

विश्लेषकों का कहना है कि बंगाल में जब तक मतदान का दौरा शुरू होगा, तब तक असम, केरल व पुडुचेरी तीनों राज्यों में नौ अप्रैल को एक चरण में वोट पड़ चुके होंगे। 23 अप्रैल को बंगाल के अलावा सिर्फ तमिलनाडु में वोट पड़ रहे होंगे। तमिलनाडु में भी 23 को एक चरण में ही मतदान संपन्न हो जाएगा।

उसके बाद 29 अप्रैल को सिर्फ बंगाल में दूसरे व अंतिम दौर का मतदान बाकी रहेगा। ऐसे में बंगाल में दोनों चरणों में केंद्रीय बलों की उपलब्धता को लेकर समस्या नहीं होनी चाहिए, हालांकि असम, केरल व पुडुचेरी मेंनौ अपै्रल को एक ही दिन समस्त सीटों के मतदान होने के कारण वहां केंद्रीय बलों का दबाव हो सकता है।

बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम

  • विधानसभा चुनाव -दो चरणों में होंगे
  • कुल सीटें- 294 (एससी सुरक्षित-68, एसटी सुरक्षित-16)
  • कुल बूथों की संख्या -80,719
  • 18-19 वर्ष के कुल वोटर- 5,23,229
  • 85 वर्ष से अधिक के कुल वोटर- 3,78,979
  • तृतीय लिंग के कुल मतदाता- 1152
  • कुल वोटर-6,45,61,152 (विचाराधीन वोटर 60 लाख, न्यायिक जांच के बाद पूरक मतदाता सूची जारी होगी।)
  • प्रथम चरण में बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को होगा मतदान

अन्य प्रक्रियाएं

  • अधिसूचना व नमांकन शुरू-30 मार्च 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि-06 अप्रैल 2026
  • नामांकन की जांच-07 अप्रैल,2026
  • नामांकन वापसी-09 अप्रैल, 2026
  • मतदान-23 अप्रैल 2026
  • उत्तर बंगाल के आठ जिले, दक्षिण बंगाल के तीन, जंगलमहल के पांच जिलों में प्रथम चरण में पड़ेंगे वोट

प्रथम चरण के मतदान वाले जिले

  • 1- कूचबिहार-विस सीटें-09
  • 2- अलीपुरद्वार-विस सीटें-05
  • 3- जलपाईगुड़ी-विस सीटें-07
  • 4- कलिम्पोंग- विस सीट-01
  • 5- दार्जिलिंग-विस सीटें-05
  • 6- उत्तर दिनाजपुर-विस सीटें-09
  • 7- दक्षिण दिनाजपुर-विस सीटें-06
  • 8- मालदा-विस सीटें-12
  • 9-मुर्शिदाबाद-विस सीटें-22
  • 10-बीरभूम-विस सीटें-11
  • 11-पश्चिम बर्द्धमान-विस सीटें-09
  • 12.पू.मेदिनीपुर-विस सीटें-16
  • 13.पश्चिम मेदिनीपुर-विस सीटें-15
  • 14.झाड़ग्राम-विस सीटें-04
  • 15.पुरुलिया-विस सीटें-09
  • 16.बांकुड़ा-विस सीट-12

दूसरे चरण में बंगाल के सात जिलों के 142 सीटों पर 29 अप्रैल को होगा मतदान

  • अधिसूचना व नमांकन शुरू- 2 अप्रैल, 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि-09 अप्रैल 2026
  • नामांकन की जांच-10 अप्रैल,2026
  • नामांकन वापसी-13 अप्रैल, 2026
  • मतदान-29 अप्रैल 2026
  • दोनों चरणों की मतगणना- 4 मई, 2026

दूसरे चरण में इन जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

  • 1- कोलकाता- विस सीटें-11
  • 2- उत्तर 24 परगना-विस सीटें-33
  • 3- दक्षिण 24 परगना- विस सीटें-31
  • 4- हावड़ा- विस सीटें-16
  • 5- हुगली- विस सीटें-18
  • 6- नदिया जिला- विस सीटें-17
  • 7-पूर्व बर्द्धमान जिले-विस सीटें-16

वर्ष 2021 में आठ चरणों में मतदान हुआ था और 27 मार्च से शुरू होकर 29 अप्रैल, 2021 को अंतिम चरण का मतदान और दो मई, 2021 को मतगणना हुई थी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments