रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका,अप्रेंटिसशिप के 2801 पदों पर भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका,अप्रेंटिसशिप के 2801 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली :  रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। साउथ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किये गए हैं। 10th के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए RRC SCR की ऑफिशियल वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 11 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2801 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-

ट्रेड/ पद का नाम पदों की संख्या
एसी मैकेनिक 251
कारपेंटर 22
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 88
इलेक्ट्रीशियन 1258
फिटर 539
मशीनिस्ट 54 
पेंटर 32
सीओपीए 181
डीजल मैकेनिक 105
इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स 33
मोटर मैकेनिक 12
मैकेनिक मशीन टूल्स मेंटेनेंस (एमएमटीएम) 24
वेल्डर 202

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
 

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल scr.onlineregister.org.in/login पर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर न्यू यूजर/ रजिस्टर पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  4. कैटेगरी के अनुसार फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  5. फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments