बाजार में आने लगे AI लैपटॉप, क्या पुराना लैपटॉप नहीं रहेगा काम का,जानें

बाजार में आने लगे AI लैपटॉप, क्या पुराना लैपटॉप नहीं रहेगा काम का,जानें

नई दिल्ली : बीते एक साल में, AI टेक की दुनिया में सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट बनकर सामने आया है। अब, सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं; टीवी, फ्रिज, AC और यहां तक कि वाटर प्यूरीफायर भी AI टैग के साथ बेचे जा रहे हैं। ऐसे में, कंपनियां AI लैपटॉप को भविष्य की जरूरत के तौर पर पेश कर रही हैं। यही वजह है कि दुनिया भर में AI की बढ़ती मांग के चलते मेमोरी, स्टोरेज और CPU जैसे जरूरी कंपोनेंट्स महंगे होते जा रहे हैं, जिससे 2026 में लैपटॉप की कीमतों में 35% से 40% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। तो क्या AI लैपटॉप सचमुच हमारी जरूरत हैं? आइए इसी पर बात करते हैं।

आम लैपटॉप और AI लैपटॉप में क्या फर्क होता है?

AI लैपटॉप में तीन चिप्स होते हैं और आम लैपटॉप में दो:

आम लैपटॉप में दो चिप्स होती हैं: CPU और GPU। AI लैपटॉप में एक तीसरी खास प्रोसेसर चिप जोड़ी जाती है, जिसे NPU (न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट) कहते हैं। इसे AI से जुड़े कामों के लिए डिजाइन किया गया है, जैसे कि इमेज पहचानना, लैंग्वेज समझना और टेक्स्ट प्रोसेस करना। NPU AI से जुड़े काम सीधे लैपटॉप पर ही करता है। इसका मतलब है कि आपको हर बार इंटरनेट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती।

AI लैपटॉप में के एडिशनल फीचर्स

  1. लाइव ट्रांसलेशन-सबटाइटल: वीडियो कॉल के दौरान, ये बोली जाने वाली भाषा को टेक्स्ट में बदल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर सामने वाला व्यक्ति जर्मन बोल रहा है, तो आप उसे अंग्रेजी में समझ सकते हैं।
  2. लोकल AI असिस्टेंट: फाइल्स, ढूंढ़ना, टेक्स्ट लिखना और फोटो/वीडियो एडिट करना जैसे काम बिना इंटरनेट के भी ज्यादा तेजी से किए जा सकते हैं।
  3. स्मार्ट वीडियो कॉलिंग: ये अपने-आप बैकग्राउंड को ब्लर कर देता है, चेहरे पर फोकस करता है और मीटिंग्स को ज्यादा प्रोफेशनल दिखाने के लिए नॉइज कैंसलेशन का इस्तेमाल करता है।
  4. बेहतर बैटरी-स्मूद परफॉर्मेंस: क्योंकि NPU AI प्रोसेसिंग का काम संभालता है, इसलिए CPU-GPU पर कम दबाव पड़ता है। इससे बैटरी लाइफ और स्पीड, दोनों ही बेहतर बनी रहती हैं।

लैपटॉप खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

अपनी जरूरतों को समझना: आम यूजर

जिन लोगों की डिजिटल जिंदगी जरूरी कामों के इर्द-गिर्द घूमती है- जैसे इंटरनेट चलाना, ऑनलाइन क्लास लेना, सामान्य फोटो- वीडियो एडिटिंग, ईमेल लिखना, ऑफिस के डॉक्यूमेंट्स मैनेज करना, या नई फिल्में देखना, उनके लिए एक आम लैपटॉप ही काफी है। इन कामों को अच्छे से करने के लिए आपको जरूरी नहीं कि बहुत ज्यादा एडवांस्ड AI हार्डवेयर की जरूरत हो।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इसके बजाय, हार्डवेयर के कुछ खास बेसिक्स पर ध्यान दें: पक्का करें कि आपके पास मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए कम से कम 8-16 GB RAM हो और अपनी फाइल्स को आसानी से एक्सेस करने के लिए कम से कम 512 GB स्टोरेज हो। 6 से 8 घंटे की अच्छी बैटरी लाइफ, बिना किसी पावर आउटलेट से जुड़े, काम करते रहने के लिए एक जरूरी होता है।

अगला कदम: पावर यूजर

अगर आपका काम ज्यादा मुश्किल है- जिसमें कोडिंग, 3D डिजाइन, प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग, या डेटा साइंस शामिल है। तो एक AI लैपटॉप (जिसे अक्सर AI PC या Copilot Plus PC कहा जाता है) आपके लिए सच में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। ये मशीनें मुश्किल कामों को करने के लिए ही बनाई गई हैं।

इस कैटेगरी में खरीदारी करते समय, लोकल AI प्रोसेसिंग के लिए एक खास NPU देखें और 16 से 32 GB RAM के साथ कम से कम 1 TB स्टोरेज का लक्ष्य रखें। ये स्पेसिफिकेशन्स यह पक्का करते हैं कि जेनरेटिव AI टूल्स और मुश्किल एडिटिंग सॉफ्वेयर आपके सिस्टम को धीमा किए बिना, सीधे आपके डिवाइस पर ही चलें।

कीमत: AI लैपटॉप 25% तक ज्यादा महंगे होते हैं

AI लैपटॉप को AI PC या Copilot Plus PC भी कहा जाता है। ये आम तौर पर सामान्य स्पेसिफिकेशन्स वाले लैपटॉप की तुलना में 15% से 25% ज्यादा महंगे होते हैं। उदाहरण के लिए, Lenovo AI लैपटॉप सीरीज Aura Edition की शुरुआती कीमत लगभग 94,000 रुपये है, जबकि i7 प्रोसेसर वाले Lenovo लैपटॉप की रेंज लगभग 71,000 रुपये से शुरू होती है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments