नई दिल्ली : भारत में मर्सिडीज बेंज की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में नई Mercedes Benz V Class को लॉन्च किया है। इस एमीपवी को किस तरह के फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई Mercedes Benz V Class
मर्सिडीज बेंज की ओर से भारत में लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में नई Mercedes Benz V Class को लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
क्या है खासियत
इस एमपीवी में एलईडी लाइट, छह सीटों का विकल्प, एयरमैटिक एयर सस्पेंशन, वेंटिलेटिड, मसाज सीट, वायरलेस चार्जर, एएमजी लाइन एक्सटीरियर और इंटीरियर, एमबीयूएक्स टच डिस्प्प्ले, 18 इंच अलॉय व्हील्स, बर्मेस्टर का 15 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइट, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, सात एयरबैग, ड्राइवर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एमपीवी को पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे इसे 170+15 किलोवाट की पावर मिलती है। वहीं डीजल के साथ इसमें 1951 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 174 किलोवाट की पावर मिलती है। इसके साथ ही 9जी ट्रॉनिक ट्रांसमिशन को दिया गया है।
कितनी है कीमत
मर्सिडीज की ओर से वी क्लास को भारत में 1.40 करोड़ रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके लिए पांच लाख रुपये में बुकिंग करवाई जा सकती है। डिलीवरी को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।



Comments