परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा:आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज बिन्द्रानवागढ़ राज द्वारा आयोजित वार्षिक महासभा–2026 का आयोजन रविवार 15 मार्च को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए समाज के एक सक्रिय सदस्य को मंच से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जनक ध्रुव के करकमलों से मोमेंटो भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज बिन्द्रानवागढ़ राज की ओर से आयोजित विशाल महासभा में दिया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, युवा और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि समाज द्वारा इतने बड़े मंच पर दिया गया यह सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रयास छोटा जरूर है, लेकिन समाज के प्रोत्साहन और आशीर्वाद से आगे भी वे समाज और बच्चों की शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।उन्होंने आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज बिन्द्रानवागढ़ राज के समस्त पदाधिकारियों और स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।वार्षिक महासभा में समाज की एकता, शिक्षा के महत्व और सामाजिक उत्थान पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।महासभा का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



Comments