जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के तिवारीपारा, खरौद में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने के मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को तहसील न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई दर्ज की है।
पुलिस के पहुंचते ही हुआ हंगामा
यहां पुलिस के आने के पहले स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकर आपत्ति की तो मौके पर हंगामा हुआ। इसके बाद, शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। खरौद के तिवारीपारा के घर में प्रार्थना सभा हो रही थी। इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। मोहल्ले और स्थानीय लोगों ने प्रार्थना सभा को लेकरआपत्ति की तो यहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
इसके बाद हंगामा हो गया और सूचना के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस पहुंची। पुलिस की टीम 2 और 4 पुरुष को लेकर थाना पहुंची। यहां येनिवेश साहू, किशन यादव, रमाशंकर साहू, मोतीलाल रात्रे और 2 महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। फिर तहसील न्यायालय में पेश किया गया। इस तरह खरौद के तिवारीपारा का यह मामला दिन भर गरमाया रहा और इसकी चर्चा होती रही।



Comments