रायपुर : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. वे तीन दिवसीय दौरे पर कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए हैं. रायपुर पहुंचने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने 5 राज्यों में चुनाव के तारीखों की घोषणा को लेकर बयान दिया है.
कहीं गौ घाती सरकार न बन पाए : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. इस पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि चुनाव तो समय-समय पर होते हैं, लेकिन जरूरी यह है कि कहीं गौ घाती सरकार न बन पाए. इसके लिए आवाज उठाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में गौ भक्त पार्टियां हैं, जबकि कुछ जगहों पर गौ घाती पार्टी बीजेपी है. वह किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं कर पा रहे हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
गौ माता को मां के संबोधित की जरूरत
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बेसहारा गायों के लिए शुरू किए गए गौधाम योजना को लेकर कहा कि योजनाएं शुरू करने से पहले गाय को मां के रूप में संबोधित करना जरूरत है. वर्तमान व्यवस्था पशुपालन के रूप में हो रही है. पूर्व सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप किया, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे कैंसिल कर दिया. नतिजन आज सारा इंफ्रास्ट्रक्चर बेकार हो रहा है. अब नई योजना शुरू हो रही. शंकराचार्य ने छत्तीसगढ़ी में कहा कि जेन सरकार गौ माई ल माई कह के नई बुला सकें, ओ सरकार ल हिंदू कहे बर मुश्किल हे.
धर्मांतरण कानून को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
धर्मांतरण को लेकर विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तावित विधेयक पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ऐसा कानून आता है तो वे उसका बाजा बजाकर स्वागत करेंगे, लेकिन पहले सरकार इसे लेकर आए.



Comments