जनगणना 2027 की तैयारी तेज: किरंदुल के वार्डों में घर-घर पहुंचकर किया जा रहा मकान सूचीकरण

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: किरंदुल के वार्डों में घर-घर पहुंचकर किया जा रहा मकान सूचीकरण

किरंदुल: भारत की आगामी जनगणना 2027 को ध्यान में रखते हुए नगर में मकान सूचीकरण का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को किरंदुल नगर के वार्ड क्रमांक 04 में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया। पालिका कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर मकानों पर क्रमांक अंकित किए गए तथा आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई।नगरपालिका के सीएमओ शशिभूषण महापात्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत नगर के सभी मकानों और दुकानों का सूचीकरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

किरंदुल नगर में कुल 18 वार्ड हैं, जिनमें चरणबद्ध तरीके से यह कार्य कराया जा रहा है और इसे शीघ्र ही पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने बताया कि इस कार्य में राजस्व विभाग और नगरपालिका के कर्मचारी मिलकर सहयोग कर रहे हैं। मकान सूचीकरण के दौरान राजस्व उप निरीक्षक नरेश साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर तिवारी सहित मनरखन ठाकुर, मानसिंह नाग, मनीषा ठाकुर, कमलेश पाल, अधीन, नरेश पाल, अंकल नेताम, सुमंत पटेल एवं महिला कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। नगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग प्रदान करें, ताकि नगर की सही जानकारी दर्ज हो सके और भविष्य की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाया जा सके।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments