रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक का मुद्दा सदन में उठाया गया। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले को लेकर सरकार से जवाब मांगते हुए प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उन्होंने यह भी कहा कि जो जानकारी सामने आ रही है, उसमें केवल एक विषय नहीं बल्कि अन्य विषयों के पेपर लीक होने की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे में यह गंभीर जांच का विषय है.
कांग्रेस विधायक ने सरकार और शिक्षा मंत्री से मांग की कि इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूरी सच्चाई जनता के सामने लाई जाए.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इधर, 12वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी 12वीं का पेपर लीक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि एक छात्र संगठन द्वारा आधी रात को कुछ प्रश्नों को जानबूझकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया है. उसपर भी जांच करने माध्यमिक शिक्षा मंडल को निर्देश दिए हैं.
मंत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल को निर्देश दिए गए हैं और यदि जांच में पेपर लीक या कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Comments