नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद से ही संजू सैमसन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब उनके पर्सनल शेफ ने उनसे जुड़ा एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लगातार तीन महीने की सख्त और उबाऊ डाइट के बाद, जब अपनी शानदार जीत का जश्न मनाने की बारी आई, तो संजू ने किसी महंगे रेस्टोरेंट के पिज्जा या बर्गर की नहीं, बल्कि अपने घर (केरल) के एक बेहद सादे व्यंजन की फरमाइश की! उनके शेफ सुरेश पिल्लई ने बताया कि संजू ने अपना डाइट प्लान केरल की मशहूर 'पझंकंजी' (Pazhankanji), फ्राई मछली, कप्पा और चम्मनथी खाकर तोड़ा।
क्या है यह 'पझंकंजी'?
पझंकंजी कोई फैंसी या मसालेदार डिश नहीं, बल्कि यह एक सादा व्यंजन है, जिसे फर्मेंटेड चावल से बनाया जाता है। यह रात के बचे हुए चावलों से बनी एक कमाल की डिश है, जिसे आप 'खमीर वाले चावल' भी कह सकते हैं। यह केरल के हर घर का एक पारंपरिक और बेहद पौष्टिक खाना है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पझंकंजी के फायदे
घर पर कैसे बनाएं पारंपरिक पझंकंजी?
इसे बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। यह बस कुछ चीजों को सही तरीके से मिलाने से ही आसानी से बन जाता है। आप इसे आसानी से इस तरीके से अपने घर पर बना सकते हैं:
जरूरी सामग्री:
बनाने का तरीका
खास टिप: अगर आप इसका स्वाद दोगुना करना चाहते हैं, तो इस पझंकंजी को भुने हुए पापड़, फ्राई मछली के एक टुकड़े, तीखे आम के अचार और उबले हुए कप्पा (टैपिओका) के साथ मजे से खाएं।



Comments