सुपरकार प्रेमियों के लिए खुशखबरी, Ferrari की Ferrari 849 Testarossa भारत में पेश

सुपरकार प्रेमियों के लिए खुशखबरी, Ferrari की Ferrari 849 Testarossa भारत में पेश

नई दिल्‍ली :  भारत में सामान्‍य कारों के साथ ही सुपर कारों की भी बड़ी मांग है। दुनियाभर में लग्‍जरी और सुपरकार के तौर पर Ferrari की ओर से कई कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही भारत में औपचारिक तौर पर अपनी नई कार Ferrari 849 Testarossa को पेश कर दिया है। निर्माता ने इस कार में किस तरह के फीचर्स दिए हैं। कितना दमदार इंजन दिया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश हुई Ferrari 849 testarossa

फरारी की ओर से भारत में औपचारिक तौर पर नई कार Ferrari 849 testarossa को पेश कर दिया है। यह कार निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली SF90 स्‍ट्राडेल की जगह लेगी। 

कितना दमदार इंजन

फरारी की इस नई कार में निर्माता की ओर से बेहद दमदार इंजन दिया गया है। इसमें चार लीटर की क्षमता का टर्बो इंजन दिया गया है जिसके साथ प्‍लग इन हाइब्रिड सिस्‍टम भी मिलता है। जिसके साथ तीन इलेक्‍ट्रिक मोटर भी मिलती हैं। इस इंजन से गाड़ी को 1030 हॉर्स पावर मिलती है। इस कार को आठ स्‍पीड ट्रांसमिशन भी दिया गया है। इस कार की टॉप स्‍पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और 0 से 100 किलोमीटर की स्‍पीड से इसे 2.25 और 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाने में इसे 6.3 सेकेंड का समय लगता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस कार को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 16 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सात स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, नौ इंच डिस्‍प्‍ले, प्रीमियम इंटीरियर, एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी है कीमत

फरारी की ओर से इस कार को भारत में 10.37 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके बाद अपनी पसंद के मुताबिक बदलाव करने पर कीमत में भी अंतर हो सकता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments