बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी, Kawasaki Ninja ZX-6R पर मिल रहा खास डिस्काउंट ऑफर

बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी, Kawasaki Ninja ZX-6R पर मिल रहा खास डिस्काउंट ऑफर

नई दिल्‍ली : मोटरसाइकिल निर्माता कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में उत्‍पादों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 600 सीसी सेगमेंट में Kawasaki Ninja Zx6r को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर हजारों रुपये के Discount Offer दिए जा रहे हैं। इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर कितनी बचत हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kawasaki Ninja 600 पर मिलेगा डिस्‍काउंट

कावासाकी की ओर से 600 सीसी सेगमेंट में Kawasaki Ninja ZX 6r को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को इस महीने खरीदने पर हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है।

कितनी होगी बचत

रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर 3.72 लाख रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर इस मोटरसाइकिल पर मुंबई में दिया जा रहा है।

कितनी है कीमत

Kawasaki Ninja ZX 6r को भारत में 15.43 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पुराने वर्जन की तरह ही 636 सीसी की क्षमता का लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिससे इसे 124 पीएस की पावर और 69 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्‍पीड का ट्रांसमिशन भी दिया गया है। रैम एयर सिस्‍टम के साथ यह मोटरसाइकिल 129 पीएस की अधिकतम पावर जेनरेट करती है।

कैसे हैं फीचर्स

कावासाकी की ओर से इस मोटरसाइकिल में एबीएस, डीप सेट रिफ्लेक्‍टर, 17 इंच पहिए, 4.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, स्‍पोर्ट, रेन, राइड और कस्‍माइजेबल राइडिंग मोड्स, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, स्‍पोर्टी विंडस्‍क्रीन जैसे फीचर्स को दिया जाता है।

किनसे है मुकाबला

कावासाकी की ओर से निंजा सीरीज की Kawasaki Ninja ZX-6R को 600 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस बाइक का बाजार में सीधा मुकाबला Honda CBR650R और Triumph Daytona 660 जैसी मोटरसाइकिल के साथ होता है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments