शक्ति की साधना का सबसे बड़ा उत्सव 'चैत्र नवरात्र' इस साल 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। इसी पावन दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भी आगाज होगा। इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हो रहा है, जिसे शास्त्रों में सुख-सुविधाओं और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। नवरात्र के ये नौ दिन न केवल भक्ति के हैं, बल्कि अपने जीवन को नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरने के भी हैं। यदि आप भी अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो घटस्थापना के मुहूर्त और इन नौ दिनों के महत्व को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है।
घटस्थापना का सबसे सटीक मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 18 मार्च 2026 को रात 08:14 बजे से शुरू हो रही है और इसका समापन 19 मार्च 2026 को रात 09:04 बजे होगा। चूंकि हिंदू धर्म में उदय तिथि का महत्व है, इसीलिए चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष का आरंभ 19 मार्च 2026 को ही माना जाएगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
चैत्र नवरात्र 2026 की तिथियां:
कलश स्थापना के लिए जरूरी सामान की पूरी लिस्ट
कलश स्थापना और मां की पूजा को सही ढंग से संपन्न करने के लिए इन जरूरी सामग्रियों की सूची पहले से तैयार कर लें, ताकि साधना में कोई बाधा न आए:



Comments