नई दिल्ली : भारत में BMW की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर BMW M 1000 R को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर मोटरसाइकिल को लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई नई मोटरसाइकिल
BMW की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल के तौर पर BMW M 1000 R को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को सुपर बाइक सेगमेंट में ऑफर किया गया है।
क्या है खासियत
जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम लोगो, एम कार्बन व्हील, रेस प्रो 1-3" जैसे राइडिंग मोड्स के साथ-साथ 6-एक्सिस सेंसर बॉक्स से लैस लेटेस्ट जेनरेशन का डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली फंक्शन, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस, प्रो मोड्स, हीटेड ग्रिप, यूएसबी चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कितना दमदार इंजन
बीएमडब्ल्यू की ओर से इस मोटरसाइकिल में 999 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 154 किलोवाट की पावर मिलती है। इसको 3.2 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
अधिकारियों ने कही यह बात
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि नई बीएमडब्ल्यू एम 1000 आर हमारी एम जेनेटिक्स का एक सशक्त उदाहरण है, जहां एक उच्च-प्रदर्शन वाली सुपरबाइक एक गतिशील रोडस्टर से मिलती है। इसे उन लोगों के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है जो सड़कों और रेसट्रैक दोनों पर बेजोड़ प्रदर्शन की मांग करते हैं। अपने विशिष्ट चार-सिलेंडर इंजन की गर्जना के साथ, नई एमआर उन राइडर्स के लिए बनी है जो अपनी सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाते हैं। यह मशीन एम प्रदर्शन के बेजोड़ मानकों को सड़क पर लाती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि हर सवारी शक्ति और सटीकता का एक प्रामाणिक अनुभव हो।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारत में सीबीयू के तौर पर ऑफर किया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 33.50 लाख रुपये रखी गई है।



Comments