शादी से पहले खुद से पूछें ये 5 जरूरी सवाल, तभी लें हां कहने का फैसला

शादी से पहले खुद से पूछें ये 5 जरूरी सवाल, तभी लें हां कहने का फैसला

शादी जीवन का एक नया अध्याय है, जो अपने साथ जितनी खुशियां लाता है, उतनी ही जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। अक्सर सामाजिक दबाव या उम्र के तकाजे में आकर लोग शादी का फैसला जल्दबाजी में ले लेते हैं, लेकिन क्या आप मानसिक और भावनात्मक रूप से इस बड़े बदलाव के लिए तैयार हैं?

शादी के लिए हां बोलने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आप अंदर से सचमुच इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं या सिर्फ सामाजिक दबाव में आकर शादी कर रहे हैं। इसलिए शादी के लिए रजामंदी देने से पहले आपको खुद से कुछ सवाल पूछने चाहिए। 

अपनी मर्जी से ले रहे हैं फैसला?

अक्सर लोग घरवालों के दबाव या पीयर प्रेशर में आकर शादी के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन इससे पहले खुद से पूछना जरूरी है कि क्या आप वाकई किसी के साथ अपनी पूरी जिंदगी शेयर करना चाहते हैं, या आप बस अकेलेपन या सामाजिक दबाव से बचने की कोशिश कर रहे हैं? शादी का आधार आपकी व्यक्तिगत इच्छा होनी चाहिए, न कि कोई बाहरी दबाव।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

किसी के साथ अपनी जिंदगी शेयर करने के लिए तैयार हैं?

शादी के बाद मैं की जगह हम ले लेता है। आपके फैसले, आपका समय और यहां तक कि आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग भी आपके पार्टनर से प्रभावित होंगी। इसलिए हां बोलने से पहले खुद से सवाल करें कि क्या आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने और दूसरे व्यक्ति की पसंद-नापसंद को जगह देने के लिए तैयार हैं? अगर आप अभी भी पूरी तरह अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं और समझौते के लिए तैयार नहीं हैं, तो आपको थोड़ा और समय लेना चाहिए।

उम्मीदें वास्तविकता पर आधारित हैं?

हम अक्सर फिल्मों या सोशल मीडिया को देखकर शादी की एक परफेक्ट तस्वीर बना लेते हैं। लेकिन असल जिंदगी में चुनौतियां, जिम्मेदारियां और मतभेद भी होते हैं। इसलिए खुद से पूछें कि क्या आप अपने पार्टनर को उसकी खूबियों के साथ-साथ उसकी खामियों के साथ भी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं? अगर आपकी उम्मीदें केवल रोमांस तक सीमित हैं, तो आपको शादी के बारे में फिर से विचार करने की जरूरत है।

आर्थिक रूप से जिम्मेदार हैं?

भले ही पैसा सब कुछ नहीं है, लेकिन एक वैवाहिक जीवन के लिए फाइनेंशियल क्लरिटी बहुत जरूरी है। खुद से पूछें कि क्या मैं और मेरा पार्टनर भविष्य के खर्चों, बचत और कर्ज को संभालने के लिए तैयार हैं? आर्थिक मामलों पर ईमानदारी से की गई बात शादी के बाद होने वाले आधे झगड़ों को खत्म कर सकती है।

क्या एक-दूसरे के खुलकर बात कर सकते हैं?

यह सबसे जरूरी सवाल है। क्या आप अपने होने वाले पार्टनर के साथ हर मुद्दे पर खुलकर बात कर पाते हैं? अगर आप अपनी बात रखने में हिचकिचाते हैं या आपको लगता है कि वह आपकी बात नहीं समझेंगे, तो यह भविष्य के लिए एक चुनौती हो सकती है। एक मजबूत रिश्ता वहीं टिकता है जहां खुलकर अपनी बात रखी जा सके।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments