Rahul Gandhi का आरोप: LPG संकट बढ़ा, समाधान नहीं बहाने दे रही सरकार

Rahul Gandhi का आरोप: LPG संकट बढ़ा, समाधान नहीं बहाने दे रही सरकार

 नई दिल्ली : देश में एलपीजी को लेकर संकट गहराता दिख रहा है और इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार समाधान देने के बजाय बहाने बना रही है और सवाल पूछने वालों को घेर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि एलपीजी की कमी अचानक नहीं आई, बल्कि यह सरकार की कमजोर नीतियों का नतीजा है। राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया गया है और देश को आयात पर ज्यादा निर्भर बना दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही सप्लाई में दिक्कत आई, गैस के दाम बढ़ा दिए गए और इसका बोझ सीधे आम जनता पर डाल दिया गया। उनका कहना है कि अगर अभी भी सही कदम नहीं उठाए गए तो आगे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

वहीं, एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के लिए गिग वर्करों का श्रम, सम्मान और सुरक्षा प्राथमिकता नहीं है।

उन्होंने लोकसभा में गिग वर्करों और उनके कल्याण से संबंधित अपने द्वारा पूछे गए एक प्रश्न को साझा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने हाल ही में गिग वर्करों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनने के बाद लोकसभा में सरकार से सीधे प्रश्न पूछे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments