नई दिल्ली : बॉलीवुड के आइटम सॉन्ग लंबे समय से विवादों का विषय रहे हैं; ये अक्सर अश्लीलता, महिलाओं को वस्तु के रूप में देखने और दर्शकों पर भड़काऊ बोलों के प्रभाव को लेकर बहस छेड़ते रहे हैं। इन गानों की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती है कि ये महिलाओं को केवल "पुरुषों की नज़र" का एक साधन बनाकर रख देते हैं।
चोली के पीछे क्या है
चोली के पीछे क्या है 1993 की फिल्म खलनायक का गाना है । इसके डबल मीनिंग बोलों पर भारी हंगामा मचा था और कई लोगों ने इसे "अश्लील" करार दिया था, फिर भी यह गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ। इसे माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था और अलका याग्निक ने इसे गाया था।
खड़ा है खड़ा है
फिल्म अंदाज (1994) का यह गाना अपने अत्यधिक कामुक और डबल मीनिंग लिरिक्स के लिए विवादों में आ गया था। इसे जूही चावला और अनिल कपूर पर फिल्माया गया था।
सरकाइलो खटिया
1994 में आई फिल्म राजा बाबू के इस गाने के लिरिक्स पर खूब विरोध हुआ था। लेकिन फिर भी यह काफी चर्चित रहा। इसे गोविंदा और करिश्मा पर फिल्माया गया था।
बीडी जलई ले
फिल्म ओंकारा (2006) इस गाने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके लिरिक्स को काफी बोल्ड बताया गया था। इसे बिपाशा बसु पर फिल्माया गया था और सुनिधी चौहान-सुखविंदर सिंह ने इसमें आवाज दी थी।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
मुन्नी बदनाम हुई
2010 में रिलीज हुई दबंग के इस गाने को बेहद लोकप्रिय होने के बावजूद आलोचना झेलनी पड़ी। क्योंकि इसमें डांसर (मलाइका अरोड़ा) को एक वस्तु की तरह दिखाया गया और महिलाओं को सिर्फ पुरुषों के मनोरंजन के लिए पेश किया गया, भले ही यह गाना सुनने में कितना भी आकर्षक क्यों न हो।
शीला की जवानी
अक्सर इसे "मुन्नी बदनाम हुई" (तीस मार खां - 2010) के साथ ही याद किया जाता है, क्योंकि इसमें कैटरीना कैफ ने एक "अश्लील" या बेहद परफॉर्मेंस दी थी। हालांकि ये गाना काफी हिट हुआ लेकिन रिलीज के वक्त इसका खूब विरोध भी हुआ था।
Chillgum (चिलगम)
2025 में आया यो यो हनी सिंह के इस गाने में अपने 'अश्लील' और 'अजीब' डांस मूव्स के चलते मलाइका अरोड़ा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
Tateeree (हरियाणवी ट्रैक - 2026)
इस गाने में रैपर बादशाह के लिरिक्स ने काफी हंगामा मचाया। कई लोगों ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद बादशाह ने सबसे माफी भी मांगी
सरके चुनर तेरी (KD: The Devil - 2026)
नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने को कथित तौर पर अश्लील और दोहरे अर्थ वाले बोलों (जैसे, "चूसेगा या चाटेगा") तथा भड़काऊ कोरियोग्राफी के कारण ऑनलाइन भारी विरोध, बैन की मांग और FIR का सामना करना पड़ा। रिलीज़ होने के कुछ ही समय बाद इसे YouTube से हटा दिया गया था।



Comments