किरंदुल में गूंजा श्रद्धा का स्वर: स्व. छन्नू राम सोढ़ी की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

किरंदुल में गूंजा श्रद्धा का स्वर: स्व. छन्नू राम सोढ़ी की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

किरंदुल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कर्मठ व लोकप्रिय नेता स्वर्गीय छन्नू राम सोढ़ी की पुण्यतिथि पर किरंदुल में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उनके समाधि स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान स्व. सोढ़ी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वातावरण उस समय गूंज उठा जब कार्यकर्ताओं ने “छन्नू राम सोढ़ी अमर रहे” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से भर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. सोढ़ी जी के संघर्षपूर्ण जीवन, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किरंदुल क्षेत्र में भाजपा को मजबूत आधार देने में अहम भूमिका निभाई। उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा की भावना ने उन्हें जन-जन का नेता बना दिया था।भाजपा किरंदुल मंडल के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे स्व. सोढ़ी जी के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और सशक्त बनाएंगे तथा समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे।

यह आयोजन न सिर्फ एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम रहा, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता, समर्पण और संगठन की मजबूती का भी सशक्त प्रदर्शन बना। किरंदुल में आज भी स्व. छन्नू राम सोढ़ी की यादें लोगों के दिलों में जीवित हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का जज्बा कार्यकर्ताओं में साफ दिखाई देता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments