प्रशासन का सख्त कदम: ड्यूटी से गायब 54 कर्मियों को नोटिस

प्रशासन का सख्त कदम: ड्यूटी से गायब 54 कर्मियों को नोटिस

रायपुर : बस्तर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही अपने दफ्तरों से गायब मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने तुरंत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एच.आर. सोम और उप संचालक सी.एस. ध्रुव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की स्थिति चौंकाने वाली रही। यहां डीईओ बलिराम बघेल सहित 29 अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के समय कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इतना ही नहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय की हालत भी अलग नहीं थी। यहां बीईओ अनिल दास समेत 25 कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। यानी कुल मिलाकर 54 अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी टाइम में ही अपने कार्यस्थल से नदारद थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

इस लापरवाही पर संयुक्त संचालक और उप संचालक ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments