क्रीज-फ्री डिस्प्ले वाला पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ

क्रीज-फ्री डिस्प्ले वाला पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ

नई दिल्ली : Oppo Find N6 को चीन और कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। ये बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये इंडस्ट्री का पहला ऐसा फोन है जो क्रीज-फ्री (मोड़ के निशान) डिस्प्ले ऑफर करता है, जिसे 'Zero Feel' क्रीज नाम दिया गया है। इसमें 8.12-इंच का इनर डिस्प्ले और 6.62-इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। ये हैंडसेट Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फोल्ड होने पर है, तो इसकी थिकनेस 8.93mm बताई गई है। ये स्मार्टफोन Oppo के AI Pen सपोर्ट के साथ आता है।

Oppo Find N6 की कीमत और कलर ऑप्शन

Oppo Find N6 की कीमत चीन में CNY 9,999 (लगभग 1,34,200 रुपये) से शुरू होती है, जो इसके 12GB + 256GB बेस वेरिएंट के लिए है। वहीं, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 10,999 (लगभग 1,47,600 रुपये) और CNY 11,999 (लगभग 1,61,000 रुपये) रखी गई है। 1TB वाले वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है।

ये हैंडसेट डीप ब्लैक, गोल्डन ऑरेंज और ओरिजिनल टाइटेनियम (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) फिनिश में उपलब्ध है। इसे 20 मार्च से Oppo China के ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

Oppo Find N6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Oppo Find N6 में 8.12-इंच का फोल्डेबल OLED मेन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2480 × 2248 पिक्सल है। इसके अलावा, इसमें 6.62-इंच की AMOLED कवर स्क्रीन भी है, जिसका रेजोल्यूशन 2616 × 1140 पिक्सल है। दोनों ही डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इनमें 10-bit कलर, 1.07 बिलियन कलर्स और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट भी मिलता है। Oppo Find N6 में 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है, जो 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करता है। ये फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है।

Oppo Find N6 में Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS और ऑटोफोकस वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है जो 120-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देता है और OIS वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। इस सेटअप में एक खास Danxia कलर रिप्रोडक्शन लेंस भी शामिल है। ये कैमरा सिस्टम 3x तक ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में इनर डिस्प्ले और कवर स्क्रीन दोनों पर 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo Find N6 में 6,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सुपर लीनियर स्पीकर और एक इंफारेड रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, OTG और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। ये Oppo AI Pen को भी सपोर्ट करता है।

इस फोन में टाइटेनियम अलॉय डोम हिंज का इस्तेमाल किया गया है और दावा किया गया है कि इसका फोल्डेबल डिस्प्ले बिना किसी क्रीज के खुलता है। Oppo Find N6 का मेजरमेंट खुलने पर 159.87 x 145.58 x 4.21mm और मुड़ने पर 159.87 x 74.12 x 8.93mm होता है। इसका वजन लगभग 225g है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments